लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित         

खण्डवा 31 जुलाई 2026, अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट खण्डवा में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 0733-2224135 है। कंट्रोल रूम एवं डिस्ट्रिक्ट नोडल कॉल सेंन्टर को संलग्न किया गया है। संपूर्ण जिले के बाढ़ नियंत्रण सम्बंधी कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्री के. आर. बडोले को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम की सहायक प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे रहेंगी। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का प्रभारी लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र जाधम को बनाया गया है।

         यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम में ड्यूटी करने वाले स्टाफ को अतिवृष्टि, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति एवं अन्य सूचना या जानकारी प्राप्त होने पर उसे रजिस्टर में अंकित कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कंट्रोल रूम में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी 15 अक्टूबर तक के लिए 3 शिफ्टों में लगाई गई है। पहली शिफ्ट प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा तीसरी शिफ्ट रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगी। सोमवार व गुरूवार के लिए डॉ. देवेन्द्र सोलंकी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार व शनिवार के लिए सहायक यंत्री आरईएस सुश्री रंजना दांगोरे को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि बुधवार, शुक्रवार व रविवार के लिए एसडीओ पीडब्ल्यू श्री सजल उपाध्याय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक शिफ्ट में 3-3 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिला सैनानी होमगार्ड को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक दिन रात्रि 8 बजे किसी होमगार्ड सैनिक को कंट्रोल रूम में भेजें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026
खंडवा
विद्यार्थी परिषद खण्डवा का ऐतिहासिक फैसला, छात्रा नगर मंत्री
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: 25 मकानों पर बुलडोज़र चलाने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरुपूर्णिमा पर छोटे सरकार पहुंचे दादाजी दरबार, श्रद्धा से किए दर्शन-पूजन
July 31, 2026
खंडवा
कावड़ यात्रियों के लिए ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें*
July 31, 2026
खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जावेगा*
July 31, 2026