लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जावेगा*

*हर शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे*
खंडवा 31 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यह अभियान आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। आगामी 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा एवं निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न हितग्राहियों मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास कायम रखना भी है।
*नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त*
इस अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन गौड़ा को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अभियान के सभी एसडीएम को उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि संबंधित नगरी निकाय के सीएमओ और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस अभियान के संबंध में सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
*दौरा कार्यक्रम निर्धारित*
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर गौडा ने बताया कि आगामी 7 अगस्त को इस अभियान के तहत अधिकारीगण खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव का दौरा करेंग। अधिकारीगण प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांव में रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा गांव में योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति देखेंगे। इस दौरान अधिकारीगण ग्रामीणों से बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण विषय पर संवाद कर उन्हें जानकारी देंगे। इसके बाद आगामी 14 अगस्त को अगला दौरा पंधाना विकासखंड के ग्राम गांधवा का होगा। इसी तरह 21 अगस्त को पुनासा विकास खंड के ग्राम अटूटखास, आगामी 11 सितंबर को नगर निगम खंडवा के जोन क्रमांक 1 व 2 में, 18 सितंबर को हरसूद विकासखंड के ग्राम धारुखेड़ी, 25 सितंबर को छैगांवमाखन विकासखंड के ग्राम चिचगोहन का दौरा अधिकारी करेंगे।
अधिकारियों का दल आगामी 9 अक्टूबर को बलड़ी विकासखंड के किल्लौद, 16 अक्टूबर को खंडवा विकासखंड के सिहाड़ा ग्राम, 23 अक्टूबर को ओंकारेश्वर तथा 30 अक्टूबर को ग्राम रोशनी का दौरा करेगा। इसी तरह आगामी 6 नवंबर को ग्राम हरसूद विकासखंड के ग्राम बरुड, आगामी 13 नवंबर को खंडवा विकासखंड के ग्राम जावर, आगामी 20 नवंबर को पुनासा विकासखंड के ग्राम रिछफल तथा 27 नवंबर को नगर निगम के जोन क्रमांक 4 5 और 6 में अधिकारीगण नागरिकों से चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण करेंगे। आगामी 4 दिसंबर को पंधाना नगर में, 11 दिसंबर को मूंदी नगर में, 18 दिसंबर को खंडवा विकासखंड के ग्राम अमलपुरा में 1 जनवरी 2027 को छनेरा नगर में तथा 8 जनवरी को पुनासा नगर में अधिकारी दौरा करके नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान” के लिए सभी आवश्यक तैयारी करें अधिकारी*
July 31, 2026
खंडवा
अत्यधिक वर्षा के कारण 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित*
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: ऑपरेशन खोज के तहत 10 साल से फरार 3 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली के खंभे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, क्षेत्रवासियों ने की जांच की मांग
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: बैंक ऑफ इंडिया की पार्किंग से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध; पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
July 31, 2026
खंडवा
विद्यार्थी परिषद खण्डवा का ऐतिहासिक फैसला, छात्रा नगर मंत्री
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: 25 मकानों पर बुलडोज़र चलाने के हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक।
July 31, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरुपूर्णिमा पर छोटे सरकार पहुंचे दादाजी दरबार, श्रद्धा से किए दर्शन-पूजन
July 31, 2026
खंडवा
कावड़ यात्रियों के लिए ग्राम पंचायतों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें*
July 31, 2026
खंडवा
जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित         
July 31, 2026