मोबाइल से पढ़ाई कर किसान की बेटी बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, पंधाना तहसील का बढ़ाया मान

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना तहसील के छोटे से गांव पोखर की बेटी खुशबू तोमर ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। आर्थिक रूप से साधारण किसान परिवार से आने वाली खुशबू का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
खुशबू के पिता वीरेंद्र सिंह तोमर किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। खुशबू ने आधुनिक तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए मोबाइल के माध्यम से घर पर रहकर तैयारी की और अपने लक्ष्य को हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे पोखर गांव और पंधाना तहसील का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखती हैं।
खुशबू तोमर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार का सहयोग हो तो किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
खुशबू तोमर को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

