लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में पुलिस बटालियन की तैयारी तेज! SP अगम जैन ने किया प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण, CM मोहन यादव की घोषणा पर बढ़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस बटालियन की स्थापना की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा खंडवा प्रवास के दौरान की गई घोषणा के बाद अब प्रस्तावित बटालियन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शुरगांव नेपानी स्थित प्रस्तावित पुलिस बटालियन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ प्रस्तावित लेआउट एवं नक्शे का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर, सीएसपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी विकास खींची सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि खंडवा में पुलिस बटालियन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा दौरे के दौरान सांसद, विधायक, महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर सार्वजनिक मंच से पुलिस बटालियन की घोषणा की थी। इसके बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर रास्ता लगभग साफ हो गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी तत्कालीन आईजी अनुराग और उस समय के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर चुके थे और प्रारंभिक स्तर पर मौके का मुआयना किया गया था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

उम्मीद की जा रही है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खंडवा में पुलिस बटालियन के निर्माण कार्य की दिशा में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे। यह परियोजना न केवल जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और आधारभूत विकास के नए अवसर भी लेकर आएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए प्रभारी कलेक्टर डा. गौड़ा ने*
July 31, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा श्रावण मास में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से रोड एवं पार्किंग क्षेत्र का किया निरीक्षण*
July 31, 2026
खंडवा
*अत्यधिक वर्षा के कारण 31 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित**
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बड़गांव भीला रोड पर बड़ा हादसा टला, युवक की जान बची, तेज बहाव में बाइक बही
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: नहल्दा नाला उफान पर, चार गांवों का संपर्क टूटा, आवागमन पूरी तरह बंद
July 30, 2026
खंडवा
वर्षा ऋतु में जलजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के उपाय करें*
July 30, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा जिले में 13.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 30, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 30, 2026
खंडवा
खंडवा: कमाने की जिद में घर छोड़ निकला नाबालिग, परिवार परेशान… आगे क्या हुआ? देखिए पूरी कहानी!
July 30, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: दोपहर 3:30 बजे छाया रात जैसा अंधेरा, मूसलाधार बारिश से दिन में ही जलीं वाहनों की हेडलाइटें
July 30, 2026