ACACU खंडवा: नेशनल हाईवे पर बस यात्रियों का हंगामा, छत से रिसता रहा पानी; फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
खंडवा जिले में नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस में अव्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों ने जमकर नाराजगी जताई। देशगांव के आसपास यात्रियों ने बस रुकवाकर ड्राइवर और कंडक्टर से किराया वापस करने की मांग की। यात्रियों का आरोप है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरी गई थीं और बस की स्थिति भी ठीक नहीं थी।
यात्रियों के मुताबिक बारिश के दौरान बस की छत से पानी रिस रहा था, जिससे यात्री और उनका सामान भीगने लगा। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि ड्राइवर के सामने वाले शीशे पर बारिश के दौरान जरूरी वाइपर की उचित व्यवस्था नहीं थी। इसे लेकर यात्रियों ने बस की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए।
अव्यवस्थाओं से परेशान यात्रियों ने देशगांव के आसपास नेशनल हाईवे पर बस रुकवाई और ड्राइवर-कंडक्टर के सामने विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई यात्रियों ने अपना किराया वापस करने की मांग भी की।
यात्रियों का कहना है कि शासन-प्रशासन और परिवहन विभाग को यात्री बसों की फिटनेस को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। सड़कों पर संचालित होने वाली बसों की नियमित जांच के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उनमें यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपकरण और व्यवस्थाएं मौजूद हों।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि खस्ताहाल बसों का संचालन कर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के दौरान बस में सवार यात्रियों को बारिश के बीच भारी परेशानी और असुविधा का सामना करना पड़ा।
फिलहाल यात्रियों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर संबंधित बस संचालक अथवा परिवहन विभाग का पक्ष सामने नहीं आया है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
