खंडवा में लायंस क्लब की अनोखी सेवा! दादाजी भक्तों के लिए भोजन और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था
खंडवा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी क्रम में लायंस क्लब द्वारा दादाजी भक्तों के लिए भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ निशुल्क ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
लायंस क्लब के सदस्यों ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रहने, खाने-पीने और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस सेवा का लाभ ले रहे हैं।
क्लब के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि दादाजी भक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सेवा कार्य में क्लब के सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद और सुविधाजनक बन सके।
Read Next

खंडवा 



