खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर रोहिणी के युवाओं ने बांटी प्रसादी, पूरे गांव में दिखा सेवा भाव
खंडवा जिले के ग्राम रोहिणी, पोस्ट सिरा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवयुवक मंडल द्वारा सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पूरे गांव में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दादाजी के भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
नवयुवक मंडल के युवाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सेवा की जिम्मेदारी निभाई। प्रसादी वितरण के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का आत्मीय स्वागत किया गया और सेवा भाव के साथ उन्हें प्रसादी वितरित की गई।
गांव के युवाओं की इस पहल ने समाज में सेवा, सहयोग और श्रद्धा का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी नवयुवक मंडल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे गुरु पूर्णिमा की सच्ची भावना बताया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


