खंडवा: लगातार चौथे वर्ष दादाजी के दरबार पहुंचे गोकुल गांव के श्रद्धालु, आस्था का दिखा अद्भुत संगम
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम गोकुल गांव से सरपंच रेशम नंदकिशोर नामदेव के नेतृत्व में विशाल पैदल निशान यात्रा निकाली गई।
ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना को लेकर लगातार चौथे वर्ष यह पदयात्रा आयोजित की गई। यात्रा में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत ग्राम स्थित भिलट बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु पूरे गांव में भ्रमण करते हुए जयकारों और भक्ति गीतों के बीच पैदल निशान लेकर खंडवा स्थित श्री धूनीवाले दादाजी धाम के लिए रवाना हुए।
दादाजी धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना की और ग्राम की सुख-शांति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और दादाजी के प्रति अटूट श्रद्धा देखने लायक रही।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


