खंडवा: खालवा-सिंगोट रोड पर घायल मिला अज्ञात शख्स, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
खंडवा: थाना पिपलोद क्षेत्र अंतर्गत खालवा-सिंगोट रोड पर भगवानपुरा–राजनी पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट थी। घटनास्थल पर वाहन क्रमांक MP 12 MT 1172 की जानकारी भी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला थाना पिपलोद क्षेत्र का है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सड़क दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। साथ ही वाहन क्रमांक MP 12 MT 1172 के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल घायल अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


