लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ओंकारेश्वर की जनता की आवाज़ बनी कांग्रेस! कलेक्टर को सौंपे 4 मांगपत्र

ओंकारेश्वर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर की चर्चा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने सौंपे चार मांगपत्र

नाव लाइसेंस, फोरलेन पर गणेश नगर के लिए रास्ता, श्रावण में छोटे दुकानदारों की सुरक्षा और टूटे मकान-दुकानों के बिजली बिल का उठाया मुद्दा, कलेक्टर ने समाधान का दिया आश्वासन

खंडवा। ओंकारेश्वर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार, 29 जुलाई मंगलवार को शाम 4 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात कर चार अलग-अलग मांगपत्र सौंपे तथा ओंकारेश्वर के नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को बताया कि ओंकारेश्वर में लंबे समय से नाव चालकों एवं क्षेत्रवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नाव लाइसेंस से वंचित लोगों को तत्काल लाइसेंस प्रदान करने की मांग उठाई।

इसके साथ ही ओंकारेश्वर फोरलेन निर्माण के दौरान गणेश नगर आने-जाने के लिए डिवाइडर में रास्ता छोड़े जाने की मांग भी रखी गई। उत्तमपाल सिंह ने बताया कि गणेश नगर नगर की बड़ी बस्ती है, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं तथा मार्ग नहीं होने से लोगों और पशुओं दोनों को परेशानी एवं दुर्घटना का खतरा बना रहेगा।

श्रावण मास को देखते हुए कांग्रेस ने छोटे दुकानदारों के हितों का भी मुद्दा उठाया। मांगपत्र में कहा गया कि फूल-प्रसाद, पूजन सामग्री एवं अन्य धार्मिक सामग्री बेचकर जीवनयापन करने वाले गरीब दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर न हटाया जाए, ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

चौथे मांगपत्र में ओंकारेश्वर में जिन लोगों के मकान एवं दुकानें तोड़ दी गई हैं, उन्हें लगातार भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस ने मांग की कि जिन भवनों का अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है, उनके बिजली बिल तत्काल बंद किए जाएं और संबंधित लोगों को राहत प्रदान की जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि यह सभी समस्याएं सीधे आम नागरिकों के जीवन और रोजगार से जुड़ी हुई हैं, इसलिए प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ इनका समाधान करना चाहिए।कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रवासियों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वस्त किया कि सभी मांगों का परीक्षण कर यथासंभव शीघ्र निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर रानू सेन,सीमा पुरपंत,सीमा बाई,किरण भील,रीना,दुर्गा बाई,मंजू बाई,करण वर्मा,राजल बाई,देवी बाई,सुमन बाई,इमरत गायकवाड़,लखनलाल ठाकुर,अक्षय गायकवाड़,मंगल सिंह धोपिया,राहुल धावरी,मुन्नी बाई चवन,सरिता बानिया,अंगूर बाई,नीला बाई,रानू,राज चौहान,बबलू,कृष्णा यादव,अमरावती,रेखा बाई,झल्लू बाई गोलकर,आदित्य मोरे,बसंती बाई गायकवाड़,सुमित ठाकुर,भगवती बाई,ज्योति बाई,संगीत गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी साथ मे मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026