दूध से बने पदार्थों के नमूने लिए गए*

खंडवा 28 जुलाई 2026, जिले में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में दूध एवं दुग्ध उत्पादो में मिलावट की रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खण्डवा शहर में स्थित पटेल घी भंडार, एम जी रोड खण्डवा से लूज घी का नमूना संग्रहित किया गया। श्री जी इंटरप्राइजेज और काबरा घी भंडार घण्टाघर चोक खण्डवा से सवाई दानेदार घी का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा दशोरे ट्रेडर्स, घण्टाघर, खण्डवा से न्यूट्रिलाईट दूधशक्ति प्रॉफेशनल प्योर घी का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोले ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को मानकस्तर की जांच हेतु भेजा जाएगा। इनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा भी मौके से घी, पनीर और मावा के कुल 7 नमूने जांच हेतु लिए गए। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राधेश्याम गोले के साथ मयूरी डोंगरे भी मौजूद थीं।
Read Next
खंडवा 



खंडवा 
खंडवा