अध्यक्ष पद पर तुलसीराम और उपाध्यक्ष पद पर फत्तू निर्वाचित, खंडवा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के चुनाव संपन्न

अध्यक्ष पद पर तुलसीराम और उपाध्यक्ष पद पर फत्तू निर्वाचित, खंडवा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के चुनाव संपन्नखंडवा, 28 जुलाई 2026: मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के अंतर्गत जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित खंडवा के संचालक मंडल का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। रिटर्निंग अधिकारी (जिला न्यायालय परिसर, खंडवा) द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, नवगठित संचालक मंडल में पदाधिकारियों और संचालकों की घोषणा कर दी गई है।चुनाव परिणामों के तहत श्री तुलसीराम (पिता मिश्रीलाल) को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं श्री फत्तू (पिता गोटिया) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। दोनों ही पद अनारक्षित वर्ग के अंतर्गत निर्वाचित हुए हैं।इसके अलावा संचालक मंडल (डायरेक्टर्स) के सदस्यों का भी चुनाव किया गया है, जिनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:श्री शंकर (पिता तेजा) – संचालक (अनारक्षित)श्री भारत (पिता सुखलाल) – संचालक (अनारक्षित)श्री मोहनलाल (पिता राजाराम) – संचालक (अनारक्षित)श्री रामाधार (पिता सालकराम) – संचालक (अनारक्षित)श्री रेवाराम (पिता शिवराम) – संचालक (अनारक्षित)
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय द्वारा इस निर्वाचन की विस्तृत विवरणी मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन अधिकारी (भोपाल), संयुक्त आयुक्त सहकारिता (इंदौर संभाग) और उप आयुक्त सहकारिता एवं जिला निर्वाचन समन्वयक (खंडवा) को आगामी कार्रवाई और रिकॉर्ड के लिए भेज दी गई है। यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 22 जून 2026 को जारी कार्यालयीन आदेश के संदर्भ में 28 जुलाई 2026 को आयोजित साधारण/विशेष साधारण सम्मेलन में विधिवत संपन्न कराई गई।
Read Next

खंडवा 



