लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

दादाजी की नगरी खंडवा में आज गुरु पूर्णिमा पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनेगा।

दादाजी की नगरी खंडवा में आज गुरु पूर्णिमा पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनेगा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु दादाजी धाम पहुंचकर करेंगे दर्शन।

दादाजी धाम में विशेष व्यवस्था: आरती के समय बड़े मंदिर में दर्शन रहेंगे बंद, सेवाओं के दौरान बाहर से होंगे समाधि दर्शन।

गुरु पूर्णिमा पर्व की प्रसादी के लिए सैकड़ो भंडारों के माध्यम से प्रसादी वितरण शुरू।

दादाजी धाम ट्रस्ट मंडल की अपील समय सारणी का पालन कर श्रद्धा, अनुशासन, सहयोग की भावना के साथ करें दर्शन।

खंडवा। दादाजी की नगरी खंडवा में गुरु पूर्णिमा महापर्व विशेष रूप से धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है, पूर्णिमा मेले के अवसर पर तीन दिनों तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन कर पुण्य प्राप्त करते हैं। बड़ी संख्या में सैकड़ो किलोमीटर दूर से हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु पैदल भी खंडवा पहुंच रहें हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा नगर, जिले, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रांतो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति भाव के साथ दादा जी के दर्शन करने पहुंचते हैं एवं अपने परिवार के कल्याण के लिए अखंड धुनी माई में आहुती समर्पित करते हैं। देश का यह पहला नगर है जहां लाखों की संख्या में बाहर से आने वाले दादाजी भक्तों की सेवा में पूरा शहर तीन दिनों तक सेवा भावनाओं को लेकर भक्तों की सेवा करता है सभी प्रकार की निशुल्क सुविधा भक्तों को प्राप्त होती है, पूरे जिले भर में लगभग 200 से अधिक भंडारों के माध्यम से चाय, दूध,काफी से लेकर पोहा,समोसा,भजीये, नमकीन, जलेबी, इमरती, पूडी सब्जी, दाल बाफले चूरमा एवं 56 प्रकार के व्यंजन स्टालों के माध्यम से दादाजी भक्तों को प्रसादी के रूप में वितरित करते हुए खंडवा के सेवाभावी लोग अपने आपको धन्य मानते हैं। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दादाजी धूनीवाले मंदिर में दर्शन एवं सेवाओं की विशेष व्यवस्था लागू की गई है। दादाजी भक्त मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरती, सेवा और दर्शन की समय-सारणी जारी करते हुए सभी भक्तों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। गुरु पूर्णिमा पर
बुधवार को मंदिर ट्रस्ट मंडल के अनुसार मंगल आरती प्रातः 5 से 5:30 बजे, प्रातःकालीन बड़ी आरती सुबह 8 से 9:15 बजे, सायंकालीन छोटी आरती शाम 5 से 5:30 बजे, सत्यनारायण कथा की प्रथम आरती शाम 6:30 बजे, द्वितीय आरती शाम 7:30 बजे तथा पर्व की विशेष बड़ी आरती रात्रि 8 से 9 बजे तक आयोजित होगी। आरती के दौरान केवल बड़े मंदिर में दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे और आरती समाप्त होते ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पुनः प्रारंभ कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्रातः 4 से 5 बजे स्नान एवं श्रृंगार, सुबह 10 से 11 बजे प्रातःकालीन सेवा, दोपहर 3 से शाम 5 बजे अभिषेक, मालिश एवं स्नान सेवा तथा रात्रि 10 से 11 बजे रात्रिकालीन सेवा के दौरान मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन कराए जाएंगे। धूनी माता के दर्शन को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यदि धूनी अत्यधिक प्रज्वलित रहेगी तो सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सेवाधारी श्रद्धालुओं की पूजन सामग्री लेकर पूजन संपन्न कराएंगे और दर्शन की व्यवस्था करेंगे। इसी प्रकार दादाजी महाराज की समाधि पर सेवा के दौरान भी मंदिर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। सेवाधारी श्रद्धालुओं को बाहर से समाधि दर्शन कराएंगे तथा उनकी पूजन सामग्री स्वीकार कर विधिवत अर्पित करेंगे।
सभी सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय की दादाजी महाराज के आशीर्वाद से दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है, इसके बावजूद
दादाजी दादाजी धाम ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी संत विवेकानंद पुरी जी, सुभाष नागोरी, धर्मेंद्र बजाज, पंडित श्रीराम शर्मा, शांतनु दीक्षित, नंदकिशोर श्रीमाली, संतोष पालीवाल, सुशील अग्रवाल, अतुल शर्मा संजय अग्रवाल, एवं मंदिर पुजारी गणेश शर्मा, विकास (टीटू) शर्मा के साथ गुरु पूर्णिमा हेतु बनाई गई समिति सदस्यों के सहयोग से दादाजी धाम पर सभी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके माध्यम से भक्ति के साथ श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट मंडल ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि सभी भक्त निर्धारित समय-सारणी का पालन करें और गुरु पूर्णिमा महापर्व को श्रद्धा, अनुशासन एवं सहयोग की भावना के साथ सफल बनाने में सहभागिता निभाएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, घी के नमूने जांच के लिए भेजे
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर नगर निगम का स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं से की खास अपील
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा RTO का सेवा भाव! 10–15 वर्षों से दादाजी भक्तों के लिए समर्पित
July 28, 2026
खंडवा
खालवा पुलिस का बड़ा एक्शन! 7 मवेशी चोर गिरफ्तार, ₹7.66 लाख का मशरूका बरामद
July 28, 2026
खंडवा
2 आरोपियों को बंधपत्र जमा करने के आदेश जारी*
July 28, 2026
खंडवा
*गुरू पूर्णिमा पर्व पर खंडवा शहर में शुष्क दिवस रहेगा*
July 28, 2026
खंडवा
जिला जेल खंडवा में बंदियों की स्वास्थ्य जाँच व उपचार शिविर संपन्न*
July 28, 2026
खंडवा
दूध से बने पदार्थों के नमूने लिए गए*
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी की सच्ची श्रद्धा का अनोखा उदाहरण! भंडारे में सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
July 28, 2026