लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जैन धर्म के महाअष्टान्हिका पर्व महोत्सव का समापन आज

खंडवा। जैन धर्म में आत्म शक्ति के दो पर्वों का विशेष महत्व है, पर्यूषण एवं अष्टान्हिका महापर्व, इन पर्वों को सामाजिक बंधु महोत्सव के रूप में मना कर पूजा अर्चना, मंडल विधान, अभिषेक, शांतिधारा कर पुण्य प्राप्त करते हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि 21 जुलाई मंगलवार से प्रारम्भ होकर 29 जुलाई बुधवार

तक अष्टान्हिका महापर्व का आयोजन खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिर भक्ति भाव से आयोजित हुआ। मुख्य कार्यक्रम सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं सराफा जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ। सौभाग्य का विषय है कि इस पर्व के दौरान श्रमण संस्कृति सांगानेर के विद्वान राजवीरजी शास्त्री की प्रभावना प्रवचनों के माध्यम से की गई । पर्व के दौरान प्रतिदिन  प्रात: 8 से 9 बजे तक शास्त्रीजी के मांगलिक प्रवचन, प्रात: 9.30 बजे से जिनेंद्र भक्ति, नित्य नियम पूजा, भगवान का अभिषेक एवं विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए शांतिधारा की की गई। सर्राफा मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सिद्ध चक्र मंडल विधान की पूजा पंडित निखलेश जैन के निर्देशन एवं संगीतकार मनोज जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुई, प्रतिदिन शाम 7 बजे जिनेंद्र भक्ति एवं आरती एवं रात्रि में 8 से 9 तक शास्त्रीजी के मंगल प्रवचन सर्राफा धर्मशाला में हुए।
मंगलवार को पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पंडित राजवीर शास्त्री ने जैन धर्म और भारतीय दर्शन में धर्म और पंथ के स्वरूप को स्पष्ट करते हुए आचार्यों और विद्वानों ने हमेशा इस बात पर बल दिया है कि धर्म का वास्तविक उद्देश्य किसी संप्रदाय या पंथ विशेष का आग्रह करना नहीं, बल्कि आत्मा का कल्याण और मोक्ष मार्ग की प्राप्ति है. विद्वान श्री राजवीर जी शास्त्री द्वारा स्वाध्याय सभा में यह समझाया गया कि हमें पंथवाद की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर विशुद्ध धर्म का आचरण करना चाहिए, क्योंकि धर्म कभी भी द्वेष या वैमनस्य फैलाने के लिए नहीं होता, बल्कि यह जीवों के राग-द्वेष को मिटाकर मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करने का साधन है.
पोरवाड़ जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पर्व के समापन पर आज 29 जुलाई बुधवार को  दोपहर में 1.15 बजे से जिनेंद्र भगवान की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी जो सराफा स्थित श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा से प्रारम्भ होकर रामगंज,बुधवारा,
केवलराम पेट्रोल पंप, बॉम्बे बाजार, घंटाघर, टाउन हॉल, पंजाब नेशनल बैंक के सामने से , मेडिकल चौराहा, खड़कपुरा, मेन हिंदी स्कूल के सामने से हरिगंज होते हुए श्री पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में श्रीजी के अभिषेक एवं शांति धारा के साथ विद्वान पंडित राजवीर शास्त्री शास्त्रीजी के मंगल प्रवचन के साथ समापन होगा। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने सभी सामाजिक बंधुओ से पर्व के समापन पर निकलने वाली रथ यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया हें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026