लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात, तीन दिवसीय कृषि अनुसंधान एवं वैल्यू एडिशन कार्यक्रम आयोजित करने का किया आग्रह

नई दिल्ली। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से खंडवा सांसद ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने खंडवा संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय कृषि अनुसंधान एवं मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) प्रयोगशाला कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में आग्रह पत्र सौंपा।

सांसद ने बताया कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में किसान खेती पर निर्भर हैं। ऐसे में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और वैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे तथा कृषि को अधिक लाभकारी और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलेगी।

सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए खंडवा संसदीय क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिससे किसानों और युवाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: दादाजी की सच्ची श्रद्धा का अनोखा उदाहरण! भंडारे में सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
July 28, 2026
खंडवा
अध्यक्ष पद पर तुलसीराम और उपाध्यक्ष पद पर फत्तू निर्वाचित, खंडवा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन के चुनाव संपन्न
July 28, 2026
खंडवा
दादाजी की नगरी खंडवा में आज गुरु पूर्णिमा पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनेगा।
July 28, 2026
खंडवा
जैन धर्म के महाअष्टान्हिका पर्व महोत्सव का समापन आज
July 28, 2026
खंडवा
*गुरु पूर्णिमा पर आज रहेगा स्थानीय अवकाश*
July 28, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर खंडवा–सनावद के बीच अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन*
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: हरसूद में भूख हड़ताल खत्म, प्रशासन के आश्वासन के बाद रुका रेलवे का काम
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर सेवा का अनोखा संगम, 15 KM दूर से आकर ग्रामीण कर रहे कढ़ी-चावल का भंडारा
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: राई में जगह-जगह भंडारे, बारिश में भी दादाजी भक्तों की सेवा में जुटा पूरा गांव
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली गुल बनी मौत की वजह! 74 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डसा, दर्दनाक मौत
July 28, 2026