लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: इनपुन पुनर्वास की आरक्षित भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

खंडवा: ओंकारेश्वर क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास, ग्राम पंचायत ओंकारेश्वर टोपा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंदिर, धर्मशाला, पेयजल और सरकारी भूमि से जुड़े मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर और धर्मशाला के लिए शासन द्वारा आरक्षित भूमि पर राजेश नामक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस संबंध में 24 जुलाई को ग्राम पंचायत, तहसीलदार और कलेक्टर को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की कि अतिक्रमण हटाकर मंदिर एवं धर्मशाला का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।

ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि इनपुन पुनर्वास में सात गांवों के लोग निवास करते हैं, लेकिन 8 से 12 दिन के अंतराल में पानी की आपूर्ति होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, जनप्रतिनिधियों द्वारा मोटर पंप उपलब्ध कराए गए हैं, फिर भी समस्या बनी हुई है। प्रशासन ने जल निगम योजना के तहत सितंबर तक पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी भवन और शौचालय के पास स्थित आरक्षित भूमि को एक समाज की धर्मशाला के लिए आवंटित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उनका कहना है कि इस भूमि को भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र अथवा अन्य शासकीय योजनाओं के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए, न कि किसी एक समाज को आवंटित किया जाए।

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, वर्तमान जनपद सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता जवाहर लाल मुरैल ने प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान करने तथा आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026