लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत स्कूल एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ” अभियान के तहत *थाना किल्लोद* की टीम द्वारा सीनियर अनुसूचित जाति कल्याण बालक छात्रावास किल्लौद में छात्रों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा व्यापारी एवं आम लोगों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय, सार्वजनिक स्थान मे कार्यक्रम आयोजित कर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ACACU खंडवा: इंदौर-एदलाबाद हाईवे का NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने किया निरीक्षण, मोरटक्का सिक्सलेन ब्रिज की दूसरी लेन जल्द शुरू होने की संभावना
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा: नीलकंठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य निशान यात्रा गूंजे दादाजी महाराज के जयकारे
July 27, 2026
खंडवा
पंधाना में मंदिर से जुड़ा संवेदनशील मामला, CCTV के बाद पुलिस का तत्काल एक्शन
July 27, 2026
खंडवा
ACACU ब्रेकिंग: पंधाना में हिंदू संगठन ने किया चक्का जाम, जमकर हो रही नारेबाजी
July 27, 2026
खंडवा
दादाजी भक्तों के लिए खुशखबरी! गुरु पूर्णिमा पर महापौर ने दी 5 नए टैंकरों की सौगात
July 27, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: वर्दी में नर्मदा में कूदे SDERF जवान, डूब रहे दिल्ली के युवक की बचाई जान
July 27, 2026
खंडवा
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न*
July 27, 2026
खंडवा
खंडवा: रेलवे की दीवार से रास्ता बंद होने का आरोप, भूख हड़ताल पर बैठे छनेरा के रहवासी
July 27, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाएं, श्रमिक हेल्पलाइन 1800-233-8888 पर दें सूचना*
July 27, 2026
खंडवा
*3 आरोपी जिला बदर*
July 27, 2026