लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: इंदौर-एदलाबाद हाईवे का NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने किया निरीक्षण, मोरटक्का सिक्सलेन ब्रिज की दूसरी लेन जल्द शुरू होने की संभावना

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र में इंदौर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय अधिकारी एन. एल. यवतकर निरीक्षण पर पहुंचे। इंदौर से मार्ग का निरीक्षण करते हुए वे शाम करीब 4 बजे मोरटक्का स्थित नर्मदा नदी पर निर्माणाधीन नए सिक्सलेन ब्रिज पर पहुंचे और निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान यवतकर ने निर्माणाधीन ब्रिज की एक लेन का अवलोकन किया। वर्तमान में ब्रिज की एक लेन से यातायात संचालित किया जा रहा है। मौके पर मौजूद NHAI अधिकारियों ने उन्हें ब्रिज की तकनीकी स्थिति और निर्माण कार्य की अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

करीब 15 मिनट तक ब्रिज पर मौजूद रहे क्षेत्रीय अधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से सिक्सलेन ब्रिज की दूसरी लेन शुरू होने की समय-सीमा के बारे में पूछा। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि दूसरी लेन का काम लगभग पूरा हो चुका है और आगामी माह में इसे यातायात के लिए शुरू किए जाने की संभावना है।

बलवाड़ा से धनगांव तक के हिस्से में निर्माण कार्य में हो रही देरी और भारी वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों को लेकर पूछे गए सवाल पर एन. एल. यवतकर ने कहा कि वे अभी नए हैं और स्वयं यह जानने आए हैं कि निर्माण कार्य किस स्तर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता जल्द से जल्द पूरे मार्ग पर निर्बाध यातायात शुरू कराने की है, लेकिन केवल जल्दबाजी में काम पूरा करने के बजाय उच्च गुणवत्ता का निर्माण सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

बलवाड़ा से धनगांव तक इस महत्वपूर्ण हिस्से का मूल टेंडर GHV कंपनी के पास है, जिसे आगे पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर केदारेश्वर कंपनी को सौंपा गया है। NHAI द्वारा समय-सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद इस मार्ग पर कई पुल-पुलियों और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब भी अधूरा है।

फिलहाल मार्ग पर सर्विस लाइन चालू है, लेकिन हाईवे अपनी पूरी क्षमता के साथ शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते इंदौर-खंडवा रूट का भारी यातायात अब भी बड़वाह और सनावद के पुराने शहरी मार्ग से होकर गुजर रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों से भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि बायपास और हाईवे के तैयार हो चुके हिस्सों को जल्द से जल्द पूरी तरह यातायात के लिए खोला जाए, ताकि बड़वाह और सनावद के शहरी क्षेत्रों पर भारी वाहनों का दबाव कम हो और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026