खंडवा: रेलवे की दीवार से रास्ता बंद होने का आरोप, भूख हड़ताल पर बैठे छनेरा के रहवासी
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र अंतर्गत छनेरा के वार्ड नंबर 9 में रेलवे द्वारा दीवार खड़ी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय रहवासियों ने आवागमन में परेशानी का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि रेलवे द्वारा दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर दिए जाने से उनकी रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि दीवार बनने के बाद उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर उन्होंने भूख हड़ताल का रास्ता अपनाया है।
रहवासियों का कहना है कि रास्ता बंद होने से वार्ड के लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। खासकर आवागमन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रेलवे और संबंधित प्रशासन से उनकी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
हालांकि इस पूरे मामले में फिलहाल रेलवे प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया यह संभावना जताई जा रही है कि रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से दीवार का निर्माण कराया हो, लेकिन इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि रेलवे के आधिकारिक पक्ष के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल स्थानीय रहवासी अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब रेलवे प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और रहवासियों की आवागमन से जुड़ी समस्या का क्या समाधान निकलता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा