ACACU खंडवा: आज खंडवा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 3300 करोड़ रुपये
खंडवा, 27 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा आएंगे। वे नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर किसानों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर वे किसानों से संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के खंडवा आगमन से पहले रविवार रात कलेक्टर सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी नई कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11:35 बजे खंडवा पहुंचेंगे। बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होने के बाद वे दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने कार्यक्रम स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा 
