खंडवा: बारिश के बीच गोल्डन ग्रुप ने निकाली भव्य निशान यात्रा, दादाजी के जयघोष से गूंजा शहर
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रविवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गोल्डन ग्रुप द्वारा सेठी नगर से दादाजी धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु “भज लो दादाजी का नाम, भज लो हरिहर जी का नाम” का जयघोष करते हुए दादाजी धाम पहुंचे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।
दादाजी दरबार पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने निशान दादाजी के चरणों में अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश के बीच निकली इस निशान यात्रा में दादाजी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।
निशान यात्रा के पश्चात गोल्डन ग्रुप द्वारा सेठी नगर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
Read Next



खंडवा
खंडवा 
खंडवा 
