खंडवा के पंधाना में पकड़ा गया तेंदुआ, खुद पिंजरे में हुआ कैद | Leopard Rescue Khandwa
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की हलचल लगातार देखी जा रही थी। ग्रामीणों ने भी वन विभाग को क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी। इसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
पंधाना क्षेत्र में जामली के पास स्थित अम्बाखेड़ा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पिंजरा लगवाया। अच्छी बात यह रही कि तेंदुआ खुद पिंजरे के अंदर चला गया, जिसके बाद पिंजरा बंद हो गया और वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
वन विभाग के अधिकारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। तेंदुए के पकड़े जाने और सुरक्षित रेस्क्यू के बाद अम्बाखेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है।
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
Read Next
खंडवा 






