खंडवा: लोन की किस्त बनी विवाद की वजह! युवक ने फाइनेंस कर्मचारियों पर लगाए मारपीट के आरोप
खंडवा। खंडवा जिले के ग्राम दोडवाड़ा निवासी शुभम चौहान ने समस्त फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसके पिता के नाम पर समस्त फाइनेंस से दुकान के लिए करीब ₹2 लाख का लोन लिया गया था, जिसकी मासिक किस्त ₹6,288 है।
शुभम ने बताया कि परिवार नियमित रूप से किस्त जमा करता है। कभी-कभी कुछ दिनों की देरी हो जाती है, लेकिन भुगतान उसी महीने कर दिया जाता है। उनका आरोप है कि किस्त को लेकर पहले कलेक्शन एजेंट से सोमवार को भुगतान करने की बात हुई थी।
पीड़ित के अनुसार, वह खंडवा के लैंडमार्क वन के पास चाय की दुकान पर बैठा था, तभी समस्त फाइनेंस का कलेक्शन एजेंट योगेश शर्मा वहां पहुंचा और किस्त को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान एजेंट ने उसके साथ हाथापाई की और सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया।
घटना के बाद शुभम चौहान ने मोघट थाना पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में समस्त फाइनेंस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Read Next





खंडवा 

खंडवा
खंडवा