पैरालीगल वालेटियर्स को सी.आई.एस. एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न

म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश के पालन में दिनांक 24.07.2026 को प्रातः 10:30 बजे से ए०डी०आर० भवन खण्डवा के सभाकक्ष में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा श्रीमान संजीव श्रीवास्तव द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार / न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरविंद सिहं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह जूनियर सिस्टम एनालिस्ट श्री चन्द्रेश चौकसे उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे द्वारा साइबर सुरक्षा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया साथ ही जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाईन ठगी से बचाव तथा साइबर हाइजीन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री चन्द्रेश चौकसे, द्वारा सी०आई०एस० के संबंध में विस्तृत रूप से प्रजेंटेशन के माध्यम से पैरालीगल वालेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा प्रकरणों की तारीख देखने, दस्तावेज या प्रतिलिपी ऑनलाइन कैसे ली जा सकती है, पक्षकारों की मदद प्रकरण देखने आदि में कैसे की जा सकती है आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।
प्रशिक्षण के समापन पर श्री पियूष भावे द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं उनके द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को आमजन में अधिक से अधिक प्रचारित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा