बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
खंडवा जिले के बरुड़ क्षेत्र में भोजाखेड़ी से बरुड़ तक की जर्जर सड़क को लेकर एक ग्रामीण ने वीडियो जारी कर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से जल्द डामरीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीण का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीण ने कहा कि क्षेत्र के सांसद, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार उम्मीद जताई गई, लेकिन अब तक सड़क का डामरीकरण नहीं हो सका। उनका कहना है कि नहर परियोजना नहीं आने से क्षेत्र पहले ही 15 से 20 वर्ष विकास की दौड़ में पीछे रह गया है, वहीं खराब सड़क ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
उन्होंने कहा कि गांव में आने वाले बाहरी लोग भी इस मार्ग की बदहाली देखकर गांव की नकारात्मक छवि लेकर लौटते हैं। ग्रामीण ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर प्रयास कर भोजाखेड़ी से बरुड़ मार्ग का जल्द डामरीकरण कराएं।
साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण भविष्य में चुनावों के बहिष्कार पर भी विचार कर सकते हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं, बल्कि गांव के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की मांग करना है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा