ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा

खंडवा। खंडवा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के लगातार प्रयासों के बाद रेलवे बोर्ड ने काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर साप्ताहिक ट्रेन का खंडवा रेलवे स्टेशन पर कमर्शियल स्टॉपेज मंजूर कर दिया है। इससे खंडवा से कोटा के रास्ते जयपुर, रींगस, सीकर और बीकानेर सहित राजस्थान के कई प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर के बीच इस ट्रेन को पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था। रेलवे बोर्ड द्वारा 25 जुलाई से ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया गया, लेकिन नई ट्रेन के परिचालन संबंधी नोटिफिकेशन में खंडवा स्टेशन का स्टॉपेज शामिल नहीं था।
इसके बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा और बुरहानपुर में ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर प्रयास तेज किए। जानकारी के मुताबिक संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में पिछले तीन दिनों से सांसद पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर खंडवा में ट्रेन के ठहराव की मांग रखी। शुक्रवार को खंडवा स्टेशन पर ट्रेन के कमर्शियल स्टॉपेज को मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई।
इस ट्रेन से खंडवा के यात्रियों को कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, दाहर का बालाजी, रींगस, सीकर, चूरू और बीकानेर सहित कई शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। विशेष रूप से खाटू श्याम और दाहर के बालाजी के दर्शन के लिए राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं को इसका बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
26 जुलाई को सांसद करेंगे ट्रेन का स्वागत
जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 17601 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर प्रत्येक शनिवार रात 10 बजे काचीगुड़ा से रवाना होगी और रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे खंडवा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन श्रीगंगानगर की ओर रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 17602 श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा प्रत्येक मंगलवार सुबह 6 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे खंडवा पहुंचेगी।
26 जुलाई को खंडवा स्टेशन पहुंचने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ट्रेन का स्वागत करेंगे।
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में काचीगुड़ा, नांदेड़, पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, हरदा, भोपाल, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, जयपुर, दाहर का बालाजी, रींगस, सीकर, चूरू, बीकानेर, सूरतगढ़ और श्रीगंगानगर सहित अन्य स्टेशन
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा