खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की खंडवा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसवाड़ी में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नलों से बेहद गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पानी का उपयोग पीने और घरेलू कार्यों के लिए करना मजबूरी बन गया है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो गांव में जलजनित बीमारियां फैलने की आशंका है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों की टीम को तत्काल गांव भेजा जाए। साथ ही पेयजल की जांच कर ग्रामीणों को साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर उनकी समस्या का स्थायी समाधान करेगा।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा