लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प

भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई, खंडवा द्वारा गुरुवार को श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण धर्मशाला, नागचून रोड में संगठन का 72वाँ स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में संगठन से संबद्ध विभिन्न महासंघों, यूनियनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राजीव मालवीय ने की। मुख्य अतिथियों के रूप में सुभाष किशोरे, शीला फूलमाली एवं अश्विनी सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सनावा ने किया।

अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि 23 जुलाई 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ आज देश का अग्रणी श्रमिक संगठन है, जिसने सदैव “राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित” को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रमिकों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की 72 वर्षों की यात्रा समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का परिणाम है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में राजीव मालवीय ने कहा कि बदलते समय में श्रमिक हितों की रक्षा के साथ संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजन जिला सहमंत्री राकेश मालवीय ने किया। अंत में जिलामंत्री प्रवीण शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एन.के. सोनी, मनीष शर्मा, करण बिवाल, दिलीप सैनी ,कामिया बघेल, रश्मि दीदी सहित विभिन्न संगठनों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह का समापन भारत माता की जय एवं भारतीय मजदूर संघ अमर रहे के उद्घोष के साथ हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पटाजन के हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री यादव निलंबित*
July 24, 2026
खंडवा
बरुड़-भोजाखेड़ी मार्ग की बदहाल सड़क पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, डामरीकरण की मांग
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा: जसवाड़ी गांव में गंदे पानी से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई साफ पेयजल की गुहार
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: रामेश्वर चौकी क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक ने उठाया गलत कदम, सिहाड़ा-खंडवा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला शव
July 24, 2026
खंडवा
सद्भावना मंच ने शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई*
July 24, 2026
खंडवा
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह कैंडल मार्च आज, छात्रों के समर्थन में गांधी प्रतिमा तक निकलेगा मार्च
July 24, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा से पूर्व कांग्रेस परिवार करेगा दादाजी धूनीवाले सरकार को निशान भेंट, 26 जुलाई को निकलेगी श्रद्धा यात्रा
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर ट्रेन का खंडवा में स्टॉपेज मंजूर, जयपुर-रींगस-सीकर-बीकानेर के लिए मिलेगी सीधी रेल सुविधा
July 24, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, जिलेभर में जागरूकता की नई पहल
July 24, 2026
खंडवा
ACACU खंडवा: 25 जुलाई को इन इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 11 केवी टीबी हॉस्पिटल फीडर पर होगा मेंटेनेंस
July 24, 2026