लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*

खण्डवा 23 जुलाई 2026, प्रेशराईज्ड इरिगेशन में ड्रिप सिंचाई पद्धति, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उपस्थित कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परंपरागत खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों को लगाने के लिए किसानों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों में किसान को गेहूं व सोयाबीन जैसी परम्परागत खेती की तुलना में अधिक लाभ होता है। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के अलावा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को प्रेशराईज्ड इरिगेशन में ड्रिप, स्प्रिंकलर के लिए लोन दिलाने में मदद करें। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा माइक्रो इरीगेशन ड्रिप व स्प्रिंकलर से होने वाले फायदों के बारे में किसानों को बताने के सम्बंध में ट्रेनिंग दी जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान कहा कि जिले में उद्यानिकी फसलों में टमाटर, मिर्च, चिया सीड, अश्वगंधा जैसी फसलों के उत्पादन की अच्छी संभावना है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा के नए नगर निगम भवन में पहली पूजा, महापौर अमृता यादव ने की श्री सत्यनारायण आराधना
July 23, 2026