लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 

खंडवा 23 जुलाई 2026, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता शासकीय मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में होगी। इस प्रतियोगिता हेतु पंजीयन शालाओं द्वारा किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 है। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं कला आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त होती है। प्रतियोगिता में शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं के कक्षा 9वी से 12वीं के कक्षा के तीन विद्यार्थी एक टीम के रूप में लिखित परीक्षा में सहभागिता करते हैं। 

लिखित परीक्षा के पश्चात चयनित प्रथम छः शालाओं की टीम मल्टीमीडिया क्विज में सहभागिता करती है। प्रश्न पत्र और मल्टीमीडिया क्विज मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा तैयार की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाता है जिन्हें पुरुस्कार स्वरूप तीन दिन और और दो रात निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए जाते है। जबकि चतुर्थ, पंचम और षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को उपविजेता घोषित किया जाता है उनके लिए दो दिन और एक रात की निशुल्क पर्यटन विभाग के होटल में ठहरने के कूपन दिए जाते है। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाते हैं।साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा के नए नगर निगम भवन में पहली पूजा, महापौर अमृता यादव ने की श्री सत्यनारायण आराधना
July 23, 2026