खंडवा के नए नगर निगम भवन में पहली पूजा, महापौर अमृता यादव ने की श्री सत्यनारायण आराधना
खंडवा। शुभ मुहूर्त एवं धार्मिक आस्था के पावन अवसर पर नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा विधि-विधानपूर्वक श्री सत्यनारायण भगवान का पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर गुप्त नवरात्रि के पावन नवमी पर्व के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कर बालिकाओं का सम्मान एवं पूजन किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री सत्यनारायण से नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास की कामना की। साथ ही महापौर निवास पर भी विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन का कार्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चटकले, श्री राजेश यादव, श्री अनिल वर्मा एवं श्री दीना पवार, पार्षद श्री संतोष सारवान एवं श्री नीतीश बजाज, जिला मंत्री श्रीमती रोशनी गोलकर, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक यंत्री श्री संजय शुक्ला एवं श्री नवनीत शुक्ला, श्री सुनील जैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में पूजन-अर्चन के साथ भवन में शुभ कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। भवन के शेष आवश्यक कार्य पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र ही भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि नवीन नगर निगम कार्यालय भवन खंडवा शहर के विकास, जनसेवा और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री सत्यनारायण का आशीर्वाद सदैव खंडवा शहर एवं नगरवासियों पर बना रहे और हमारा शहर विकास, प्रगति एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।
— नगर निगम, खंडवा
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


