लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान

खंडवा द्वारा “हरित संकल्प” वृक्षारोपण अभियान अनमोल विहार कालोनी जसवाड़ी रोड खंडवा पर अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

साथ ही, हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि इस सेवा अभियान मैं दो नए सदस्यों ने भी क्लब की गतिविधियों से जुड़कर सहभागिता की, जो हमारे अध्यक्ष महोदय रोटेरियन मनोज कुमार वर्मा द्वारा लिए गए संकल्प के अंतर्गत क्लब परिवार के निरंतर विस्तार एवं सेवा भावना का प्रतीक है।

🌱 सभी के सामूहिक प्रयासों से लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया। प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और बेहतर भविष्य का संकल्प है। सभी उपस्थितजनों ने भविष्य में भी निरंतर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

☕ पौधारोपण के साथ ही आज रोटरी क्लब खंडवा के धन कुबेर कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजू गुजराती जी का जन्मदिन भी था इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अभिषेक गुप्ता द्वारा राजू भाई का मोतियों की माला द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर रोटरी क्लब खंडवा के अध्यक्ष मनोज वर्मा मामा जी सचिव श्याम दलाल जी कोषाध्यक्ष राजू जोशी जी रोटरी सदस्य अंकित सोनी जी अंकित पालीवाल जी एवं कॉलोनी वासी उपस्थित थे

 

🌳 मीडिया प्रभारी रोट. आशिष जैसवाल जी ने बताया कि हम सभी “हरित संकल्प” को जन-जन का संकल्प बनाएं और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर एक स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दें। 🌿🌍

“आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का सबसे सुंदर उपहार है।” 🌱💚

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा के नए नगर निगम भवन में पहली पूजा, महापौर अमृता यादव ने की श्री सत्यनारायण आराधना
July 23, 2026