खंडवा में सड़क किनारे घायल पड़ा मिला व्यक्ति, डायल-112 टीम ने रेस्क्यू कर पहुंचाया जिला अस्पताल
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत रामनगर चौकी क्षेत्र के टीठीया पुल के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को रेस्क्यू कर उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार टीठीया पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर इंदिरा चौक डायल-112 में तैनात आरक्षक भूरेलाल, बैच नंबर 22 और पायलट समीर खान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
टीम ने घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उसे रेस्क्यू किया और वाहन से जिला अस्पताल खंडवा लेकर पहुंची, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
समय पर पुलिस सहायता और उपचार मिलने से घायल व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। डायल-112 टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना की जा रही है।
फिलहाल घायल व्यक्ति को चोट कैसे लगी और वह किन परिस्थितियों में सड़क किनारे पहुंचा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


