लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में 23 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली रहेगी बंद, शहर के कई इलाकों में होगा विद्युत प्रदाय प्रभावित

खंडवा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खंडवा शहर संभाग अंतर्गत 11 केवी इमरजेंसी फीडर एवं 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर आवश्यक कार्य किए जाने के कारण गुरुवार 23 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकता के अनुसार कार्य का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार बिजली बंद रहने से शहर के इंदौर रोड ग्रिड के आसपास, बाबा ढाबा, इंदौर नाका, शांति निकेतन कॉलोनी, चांदमारी माता मंदिर, सम्मति नगर, पवन नगर, कावेरी स्टेट, संतोषी माता मंदिर, दादा धाम, गुनगुना, कमल विहार, होटल आशियाना, लक्ष्मी नगर, संतोष नगर, शेख तालाब, पड़ावा, हनुमान दालमिल, लेडी बटलर जिला चिकित्सालय के आसपास, नवोदय हॉस्पिटल, पशु चिकित्सालय, ट्रांसहेल्थ, नगर निगम, शिखानी मार्केट, बॉम्बे बाजार, पोस्ट ऑफिस, मानस होटल, केवलराम चौराहा, फूलगली, गांधी भवन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिविल कॉलोनी, दूधगली, सिनेमा चौक, होटल ऐश्वर्या, तिनपुलिया, मौलिकुआ, होटल सुखसागर, कर्मवीर कॉम्प्लेक्स, महाराष्ट्र बैंक, आशा पैलेस, बड़ाबम, वैशाली गारमेंट, जीडीसी कॉलेज, दैनिक भास्कर कार्यालय, एचडीएफसी बैंक, सोनी हॉस्पिटल, गोमा मंदिर, ईदगाह, शिव शक्ति होटल के सामने इंदौर रोड एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

तीन घंटे का रहेगा शटडाउन

बिजली कंपनी के मुताबिक निर्धारित शटडाउन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगा। हालांकि कार्य की आवश्यकता को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

विद्युत वितरण कंपनी ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026