लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खैगांव में सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 21 जुलाई को पी एम श्री कन्या माध्यमिक शाला अहमदपुर खेगांव में सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रधान पाठिका श्रीमती इंदिरा साइचर मेडम नेतृत्व मे किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को राखी शुक्ला के द्वारा फलों के सुखे बीजों एवं काली मिट्टी गोबर मिलाकर सीड बॉल (Seed Ball) बनाना सिखाया गया, ताकि अधिक से अधिक पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही त्रिवेणी अभियान के अंतर्गत 11 नीम एवं पीपल के पौधों का रोपण किया गया।

इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल के बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर टिफिन बाटल फल, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही अर्चना मिश्रा जी के द्वारा बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी देकर उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जिला संरक्षक सीमा तिवारी द्वारा बच्चों को साफ सफाई एवं बारिश मे सावधिनियो के बारे मे जागरूक किया

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, बाल सुरक्षा एवं सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे उपस्थित स्कूल की शिक्षिका सुश्री हेमलता साद श्रीमती संतोष प्रजापति श्रीमती तारेजा मंडलोई शोभा पाल प्रिया राजपूत थी एवं कार्यकारिणी सदस्य मे संभाग कार्यकारी अध्यक्ष अंजना शुक्ला जी संगठन मंत्री पिंकी दिक्षित सलाहकार प्रेमलता दुबे जी भावना महोदय विजया पाराशर उपस्थित रही

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026