सरपंच, सचिव, उपयंत्री व रोजगार सहायकों की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न*

खण्डवा 17 जुलाई 2026, जिला पंचायत के सभागार में शुक्रवार को जिले की जनपद पंचायत पुनासा, पंधाना एवं छैगांवमाखन के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए विकसित भारत जीरामजी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने इस अवसर पर मध्यप्रदेश ग्रामीण नलजल योजना के संचालन संधारण एवं प्रबंधन नियमों के बारे में बताया। उन्होंने इस अवसर पर 16वें वित्त आयोग के सम्बंध में शासन के निर्देशों व प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर विभागीय मास्टर ट्रेनर्स ने उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन के सम्बंध में मार्गदर्शन दिया।
*”नीति-तारा” टूलकिट के बारे में बताया*
प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सरपंच एवं सचिवो एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नीति आयोग के “तारा” अर्थात “टूलकिट फॉर एनालिसिस रिव्यू एंड एक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों को “नीति तारा” के माध्यम से एकीकृत डेटा विश्लेषण एवं प्रभावी निगरानी के जरिए विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में समझाइश दी गई।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा