खंडवा में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा जिले की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों की समीक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) श्री महेंद्र तारनेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेंद्र सिंह कवर, जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी तथा थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
क्राइम मीटिंग के दौरान जिले के सभी थानों में लंबित अपराधों एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, गुंडा-बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही लंबित समन एवं वारंटों की समयबद्ध तामील कर उनका शीघ्र निराकरण करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को e-Sakshya ऐप के माध्यम से विवेचनाओं का प्रभावी संचालन करने और तकनीक आधारित जांच प्रणाली को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा