कलेक्टर श्री गुप्ता ने पशुपालन संगोष्ठी में पशुपालकों को दी समझाइश* *“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का किया निरीक्षण*

खण्डवा 17 जुलाई 2026, इन दिनों पशुपालन विभाग द्वारा संचालित “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तृतीय चरण में 3 से 4 गौवंश एवं भैंसवंश पशु रखने वाले पशुपालकों के घर जाकर पशुओं की संख्या का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान के लाभ, नस्ल सुधार के लाभ, पशु पोषण स्वास्थ्य एवं प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा के साथ जिले के ग्राम नागचून, सुरगाँव निपानी एवं पिपल्यातहार का दौरा कर वहां के पशुपालकों से संपर्क कर अभियान का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम सुरगाँव निपानी में स्थित गौशाला में आयोजित पशुपालक संगोष्ठी में पशुपालन विभाग द्वारा हिरण्य गर्भा कार्यकम के तहत सेक्स सार्टेड सीमन से उत्पन्न बछिया को देखा। उन्होंने उपस्थित पशुपालकों को हिरण्य गर्भा कार्यकम की सुविधा का लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने पशुपालकों से क्षीर धारा ग्राम में संचालित पशुपोषण, नस्ल सुधार एवं टीकाकरण कार्यकम का लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम में भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के 2 हितग्राहियों को इस अवसर पर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. सी. एस. डावर, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. ए.के. पटेरिया, डॉ. नीरज कुमुद, विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिष कश्यप डॉ. नवीन तिवारी, डॉ. सारिका चौहान, गौशाला संचालक तथा सांची दुग्ध संघ से श्री झारिया उपस्थित थे।
*(फोटो संलग्न)*
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा