लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध*

 *मध्यप्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी घर बैठे देख सकेंगे जीपीएफ स्टेटमेंट*

*ऑनलाइन शिकायत निवारण की भी सुविधा*

खण्डवा 17 जुलाई 2026, ग्वालियर के लेखा एवं हकदारी के कार्यालय महालेखाकार ने राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि अर्थात जीपीएफ खातों का वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक लेखा विवरण अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। इससे अभिदाता अब घर बैठे अपने जीपीएफ खाते का वार्षिक विवरण देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

कार्यालय महालेखाकार के अनुसार अभिदाता www.agmp.nic.in पर जाकर अपनी संबंधित सीरीज, जीपीएफ, लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड दर्ज कर वार्षिक लेखा विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यदि वार्षिक लेखा विवरण में किसी प्रकार की विसंगति अथवा त्रुटि पाई जाती है, तो उसके ऑनलाइन सुधार के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध अकाउंटेण्ट जनरल के अंतर्गत ऑनलाइन सर्विस में जाकर रजिस्टर ग्रिवेन्स विकल्प के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है। कार्यालय द्वारा इन शिकायतों का निराकरण महालेखाकार की निगरानी में सामान्यतः एक माह के भीतर किया जाता है। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, विभिन्न आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक प्रपत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिससे अभिदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं एक ही मंच पर प्राप्त हो सकें। अभिदाता अपनी शिकायत दूरभाष 0751-2432457 तथा व्हाट्सएप नंबर +91-8827409410 पर भी दर्ज करा सकते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026