लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*ट्राइफेड ने 90 जनजातीय शिल्पकारों का इम्पैनलमेंट किया*

खण्डवा 17 जुलाई 2026, जिले में गत दिनों जनजातीय शिल्पकार पंजीयन मेला आयोजित किया गया था, जिसमें 125 से अधिक जनजातीय शिल्पकारों ने सहभागिता की थी। इस मेले के दौरान 90 नए व्यक्तिगत जनजातीय शिल्पकारों एवं स्वयं सहायता समूहों का ट्राइफेड द्वारा सफलतापूर्वक पंजीयन अर्थात इम्पैनलमेंट किया गया। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि ट्राइफेड द्वारा इन जनजातीय शिल्पकारों द्वारा तैयार उत्पादों की लगभग 40 हजार रूपए की सामग्री क्रय की गई। उन्होंने बताया कि इम्पैनल किए गए शिल्पकारों को भविष्य में विभिन्न उत्पादों के निर्माण हेतु ऑर्डर प्रदान किए जाएंगे तथा ट्राइफेड द्वारा उनके उत्पादों की खरीद कर उन्हें स्थायी रोजगार, आयवृद्धि एवं विपणन मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने बताया कि ललित कला एवं संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों का भी इम्पैनलमेंट किया गया है, जिससे उनकी प्रतिभाओं को बाजार से जोड़ने एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी सिंहस्थ-2028 को दृष्टिगत रखते हुए उत्पाद विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शिल्पकारों को बाजार की मांग के अनुरूप अधिकाधिक एवं आकर्षक उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। श्रीमती गौड़ा ने बताया कि यह पहल जनजातीय आजीविका को सुदृढ़ बनाने, उन्हें व्यापक विपणन अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
*(फोटो संलग्न)*

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
July 17, 2026
खंडवा
खंडवा पहुंचीं अश्वनी परांजपे, ‘मोदी छतरियां’ भेंट कर 10 बुजुर्ग महिला कारीगरों का सम्मान
July 17, 2026
खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 17, 2026
खंडवा
खंडवा में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
July 17, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में गुरु सम्मान, वृक्षारोपण, सृजनात्मक गतिविधियों एवं जनजागरूकता का अनूठा संगम*
July 17, 2026
खंडवा
सरपंच, सचिव, उपयंत्री व रोजगार सहायकों की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न*
July 17, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पशुपालन संगोष्ठी में पशुपालकों को दी समझाइश* *“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का किया निरीक्षण*
July 17, 2026
खंडवा
स्कूल बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान जारी*        *19 स्कूल बसों से 1.05 लाख रू. शमन शुल्क वसूला*
July 17, 2026
खंडवा
स्कूल बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान जारी* *19 स्कूल बसों से 1.05 लाख रू. शमन शुल्क वसूला*
July 17, 2026
खंडवा
सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध*
July 17, 2026