स्कूल बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान जारी* *19 स्कूल बसों से 1.05 लाख रू. शमन शुल्क वसूला*
खंडवा 17 जुलाई 2026, परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की चेकिंग के लिए इन दिनों विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्कूल बसों के वैध बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, व्ही.एल.टी. डिवाइस, फर्स्ट एड बॉक्स, रेट्रो रिफलेक्टर टेप, ओव्हर लोडिंग, तथा बकाया मोटरयान कर संबंधी बिंन्दुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान जिन स्कूल बसों में नियम अनुसार दस्तावेज नहीं पाए गए, ऐसी कुल 19 स्कूल बसों से 1,05,000/- रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया। इसके साथ ही सभी स्कूल संचालक तथा वाहन चालकों को अपने वाहन के वैद्य दस्तावेज रखने तथा पूर्ण रूप से फिट होने पर ही वाहन संचालित करने के लिए निर्देशित गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा