लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने, रोड को लेकर पूछे मंत्री से सवाल

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के हालिया बयानों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने प्रभारी मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस के भविष्य की चिंता करने के बजाय प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

उत्तमपाल सिंह ने जारी बयान में कहा कि “समय बलवान होता है, हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, लेकिन घमंड नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री अपनी सरकार की कथनी और करनी पर जवाब दें।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, युवा, छात्र, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई और कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास सरकार की नाकामियों को नहीं छिपा सकता।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से यह प्रतिक्रिया सामने आई है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 17, 2026
खंडवा
खंडवा में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
July 17, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में गुरु सम्मान, वृक्षारोपण, सृजनात्मक गतिविधियों एवं जनजागरूकता का अनूठा संगम*
July 17, 2026
खंडवा
सरपंच, सचिव, उपयंत्री व रोजगार सहायकों की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न*
July 17, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पशुपालन संगोष्ठी में पशुपालकों को दी समझाइश* *“दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का किया निरीक्षण*
July 17, 2026
खंडवा
*ट्राइफेड ने 90 जनजातीय शिल्पकारों का इम्पैनलमेंट किया*
July 17, 2026
खंडवा
स्कूल बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान जारी*        *19 स्कूल बसों से 1.05 लाख रू. शमन शुल्क वसूला*
July 17, 2026
खंडवा
स्कूल बसों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान जारी* *19 स्कूल बसों से 1.05 लाख रू. शमन शुल्क वसूला*
July 17, 2026
खंडवा
सामान्य भविष्य निधि का वार्षिक लेखा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध*
July 17, 2026
खंडवा
*खंडवा के आशुतोष सिंह कजाकिस्तान में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड के लिए भारतीय टीम में चयनित*
July 17, 2026