खंडवा: खाद वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा? कृषि विभाग ने दर्ज कराई FIR
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में उर्वरक विक्रय में अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। कृषि विभाग की कार्रवाई के बाद पंधाना थाने में एक उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह दादौरिया ने रूस्तमपुर स्थित प्रेरणा कृषि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उर्वरक भंडारण और विक्रय में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
उप संचालक कृषि नितेश यादव ने बताया कि निरीक्षण में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की विभिन्न धाराओं तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके अलावा ई-टोकन सिस्टम के निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया।
जांच के दौरान पीओएस मशीन में यूरिया के 1102 बैग उपलब्ध दर्शाए जा रहे थे, जबकि प्रतिष्ठान पर यूरिया का वास्तविक स्टॉक शून्य मिला। कृषि विभाग का कहना है कि यह स्थिति अवैध तरीके से उर्वरक व्यापार किए जाने की ओर संकेत करती है।
इसी आधार पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध पंधाना थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 

खंडवा 

