लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : वर्दी की परवाह किये बगैर ओम्कारेश्वर में … SDRF जवान ने नर्मदा में कूदकर बचाई युवक की जान

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित ब्रह्मपुरी घाट पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एसडीआरएफ के जवान और नाव चालक की सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई से नर्मदा नदी में डूब रहे 19 वर्षीय श्रद्धालु की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी 19 वर्षीय सिद्धार्थ नर्मदा में स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान महेश रावत ने बिना देर किए लाइफ बॉय के साथ नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वहीं नाव चालक शिवा वर्मा ने भी तत्काल सहयोग किया। दोनों ने समन्वित प्रयास करते हुए कुछ ही देर में युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

समय पर किए गए रेस्क्यू के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ जवान और नाव चालक की बहादुरी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि यदि कुछ क्षणों की भी देरी होती तो परिणाम बेहद दुखद हो सकते थे।

जिला सेनानी, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ खंडवा आशीष कुमार कुशवाहा ने सफल रेस्क्यू पर जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और त्वरित प्रतिक्रिया की बदौलत एक अमूल्य जीवन बचाया जा सका।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि नर्मदा में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें और घाटों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन अवश्य करें। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा और सुरक्षित स्नान करने की अपील की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: होमगार्ड कार्यालय में पदोन्नत अधिकारियों की ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ आयोजित, कंधों पर सजे नए स्टार
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने, रोड को लेकर पूछे मंत्री से सवाल
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: 12 दिनों में 158 प्रकरणों का निराकरण, 75 मामलों में दोषियों को सजा, 3 को आजीवन कारावास
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल बसों पर पुलिस की सख्त निगरानी, 34 बसों की जांच, 3 चालकों पर कार्रवाई
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : वन विभाग में प्रमोशन में विसंगतियों को लेकर 4 जिले के अधिकारी हुए एकत्रित..
July 16, 2026
खंडवा
स्कूल बस में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का सफर, विद्यार्थियों से पूछा- मिल रहा योजनाओं का लाभ?
July 16, 2026
खंडवा
बोरगांव बुजुर्ग निजी स्कूल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया दिलाई शपथ
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: खाद वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा? कृषि विभाग ने दर्ज कराई FIR
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : महादेवगढ़ में बनेगा हनुमान चालीसा के पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नशेड़ी बाइक सवार ने घर के बाहर बैठे लोगों को मारी टक्कर, कुल तीन घायल,एक जवान युवक की मौत.
July 16, 2026