लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जसवाड़ी सरपंच Out! 16 वोटों से अविश्वास प्रस्ताव पास, अब होगा नया चुनाव | ACACU Khandwa News

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की ग्राम पंचायत जसवाड़ी में सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। बुधवार को पंचायत सभाकक्ष में हुए मतदान में सरपंच संगीता कुंवर, पति जयराजसिंह मौर्य के खिलाफ बहुमत से फैसला आया।

ग्राम पंचायत में कुल 21 मत थे। मतदान के दौरान 16 पंचों ने सरपंच के खिलाफ मतदान किया, जबकि पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। खास बात यह रही कि सरपंच स्वयं भी मतदान में शामिल होने नहीं पहुंचीं। नियमानुसार आवश्यक बहुमत मिलने पर अविश्वास प्रस्ताव पारित घोषित कर दिया गया।

मतदान प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार परवीन बानो अंसारी और जनपद पंचायत खंडवा के पंचायत इंस्पेक्टर शांतिलाल कलमे की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

अब पंचायत के शेष निर्वाचित पंचों में से स्थानीय निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नए सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।

गौरतलब है कि 18 मई को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। इस पर 4 जून को कार्रवाई प्रस्तावित थी, लेकिन हस्ताक्षरों को लेकर विवाद सामने आने के बाद सम्मेलन स्थगित कर दिया गया था। बाद में विपक्षी पंचों की आपत्ति और जांच के बाद एसडीएम के निर्देश पर दोबारा सम्मेलन बुलाया गया, जिसमें बुधवार को मतदान हुआ और अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026