खंडवा :हापला-दीपला में भैंस चोरी की कोशिश नाकाम! ग्रामीणों ने 2 संदिग्ध दबोचे, 4 फरार |
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी अंतर्गत आने वाले हापला-दीपला गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 से 1:30 बजे ग्रामीणों ने भैंस चोरी के संदेह में दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, कुल छह लोग गांव में आए थे, जिनमें से चार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गांव के सरपंच अर्जुन सोलंकी के मुताबिक, संदिग्ध भैंस चोरी करने की नीयत से आए थे। उन्होंने भैंस के गले में बंधी घंटी भी काट दी थी और उसे पिकअप वाहन में लोड करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान देर रात गांव लौट रहे एक किसान की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। किसान ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दोनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले पिकअप वाहन को भी जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से भैंस चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में पिपलोद थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही वारदात हुई थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Read Next

खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा