खंडवा: चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि भाबरा तक निकलेगी ‘विचार परिवर्तन क्रांति पदयात्रा’, 16 जुलाई को होगा शुभारंभ

खंडवा, 15 जुलाई। युवा चेतना, देशभक्ति और राष्ट्रीय जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘विचार परिवर्तन क्रांति पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा 16 जुलाई से 23 जुलाई तक खंडवा से महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि भाबरा तक निकाली जाएगी।
पदयात्रा का नेतृत्व पंडित राकेश तिवारी करेंगे। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, धर्म, संस्कृति, ग्राम तीर्थ, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, स्वदेशी और भारत के गौरवशाली विचारों से जोड़ना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय जागरण का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे पार्वती बाई धर्मशाला, खंडवा से होगा। इसके बाद यात्रा बॉम्बे बाजार स्थित भगत सिंह चौक पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा दादा दरबार से होते हुए भाबरा के लिए रवाना होगी।
आयोजकों ने सभी देशभक्त नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पदयात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा