लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें*

*प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश*

खण्डवा 15 जुलाई 2026, प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में रूकने वाले नागरिकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में खण्डवा नगर की पेयजल वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम की टीम को बधाई दी। उन्होंने वर्षा ऋतु में शहर के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए। प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने इस दौरान नगर निगम, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मार्केटिंग फेडरेशन, कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के तहत संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा की विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा पालन का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर में सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि मूंग उपार्जन के लिए जिले में 9 केन्द्र बनाए गए हैं, जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने मूूंग उपार्जन के लिए केन्द्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद बीज और बारदाने की उपलब्धता की भी समीक्षा की तथा डीएपी उर्वरक की कम आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए इसके विकल्पों के सम्बंध में किसानों को जागरूक करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए।

प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास एवं आश्रमों में विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने छात्रावास एवं आश्रमों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए अधिकारियों के दल गठित करने के निर्देश भी दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: दस महाविद्या मंदिर निर्माण के साथ नव दिवसीय सतचंडी यज्ञ और भव्य ‘नानी बाई रो मायरो’ का होगा आयोजन
July 15, 2026
खंडवा
मंत्री डॉ. विजय शाह व प्रभारी मंत्री श्री लोधी ने किया निर्माण कार्यों का शुभारम्भ* 
July 15, 2026
खंडवा
प्रभारी मंत्री के सामने फूटा ABVP का गुस्सा, कलेक्टर की गाड़ी पर चिपकाया ज्ञापन | Khandwa
July 15, 2026
खंडवा
भगवान शिव के करोड़ों ओंकार मंत्र और श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ होगा श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान, 3 लाख हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान का आगाज़, स्कूलों और बाजारों में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, छह लोग हुए घायल
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा : मूंग खरीदी ना होने पर नाराज किसानों ने,मंडी की तालाबंदी कर जताई नाराजगी, पुलिस ने खुलवाया
July 15, 2026
खंडवा
खंडवा: चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि भाबरा तक निकलेगी ‘विचार परिवर्तन क्रांति पदयात्रा’, 16 जुलाई को होगा शुभारंभ
July 15, 2026
खंडवा
*एम.एस.एम.ई. विभाग की जागरूकता कार्यशाला में उद्यमियों को दी जानकारी*
July 15, 2026
खंडवा
खण्डवा में “बलराम कृषि महोत्सव” का आयोजन 30 जुलाई को*               
July 15, 2026