लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध में आरोपी गिरफ्तार, धनगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में धनगांव थाना पुलिस ने एक नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ गंभीर अपराध किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत के आधार पर धनगांव थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम जमरा, उपनिरीक्षक निर्मल कन्नौजे, आरक्षक महादेव पाटीदार, आरक्षक जगदीश जमरे, आरक्षक मयाराम जामले तथा महिला आरक्षक रीना मंडलोई की सराहनीय भूमिका रही।

 

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा तथा पीड़िता की पहचान कानून के अनुसार गोपनीय रखी गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026