खंडवा दौरे पर BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, ओंकारेश्वर-दादाजी धाम दर्शन के साथ संगठनात्मक बैठक

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय एडवोकेट अश्विनी परांजपे जी का 13 जुलाई रात्रि 11:00 बजे से 15 जुलाई प्रातः 9:00 बजे तक खंडवा जिला प्रवास रहेगा। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन में सम्मिलित होंगी।
प्रवास के दौरान आदरणीय परांजपे जी सर्वप्रथम ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके पश्चात खंडवा आगमन पर दादाजी धाम में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।
प्रवास के दौरान दोपहर 3:00 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खंडवा में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी तथा कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट करेंगी।
इसके अतिरिक्त वे सर्राफा स्थित जैन मंदिर एवं श्री गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रहेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से निर्धारित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर प्रवास को सफल बनाने का आग्रह किया है।
हर्षा सिंह ठाकुर
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा महिला मोर्चा
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

